कठुआ में 14 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
जम्मू, 17 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 14 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सदरोटा-लोहाई मलहार गांव के निवासी मोहम्मद इकबाल और बाबू दीन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के पिता ने दोनों के खिलाफ पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट आनी बाकी है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XQplhL

No comments