इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, मकानों और मंदिरों को नुकसान
बाली इंडोनेशिया के बाली, लोम्बोक और पूर्वी जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कई जगह मकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। जियोफिजिक्स एजेंसी का कहना है कि भूकंप से सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। इसका केन्द्र बाली में 91 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा की हैं जिनमें बाली में हिन्दू मंदिर और पूर्वी जावा में मकानों को हुआ नुकसान दिख रहा है। बता दे कि इंडोनेशिया में लगातार भूकंप के झटके आते रहते हैं। प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' में होने का करण यहां ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2YWAz5E

No comments